विजयादशमी के पर्व पर संतों, श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

गोरखपुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयादशमी के पावन पर्व पर शनिवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर का पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर साधु-संतों ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर प्रणाम किया। पीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद दिया।

इसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम कर उनसे आशीष प्राप्त किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया। तिलकोत्सव में शामिल सभी लोगों को प्रसाद और प्रसाद स्वरूप ही मंदिर के शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जई के ज्वार दिए गए।

तिलकोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगलपाठ के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार, उन्हें दंडवत प्रणाम किया।

इसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। तिलकोत्सव में सीएम योगी से आशीर्वाद लेने वालों में कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में संतजन और गृहस्थ श्रद्धालु शामिल रहे।

–आईएएनएस

एफजेड/

ट्रंप का जीतना अफसोसजनक, कमला हैरिस जीततीं तो ऐतिहासिक होता : मणिशंकर अय्यर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *