ब्राजील में 220 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से प्रभावित

ब्रासीलिया, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के जंगलों का बड़ा क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। इस साल के पहले नौ महीनों में 223.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र आग से नष्ट हो गया है।

यह रिपोर्ट शुक्रवार को मॉनिटरिंग नेटवर्क मैप बायोमास ने जारी की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि केवल सितंबर के महीने में आग ने 106.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को नष्ट कर दिया।

दक्षिण अमेरिकी देश के उत्तरी क्षेत्र के माटो ग्रोसो, पैरा और टोकांटिंस प्रांतों पर सबसे बुरा असर पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन क्षेत्र आग से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां 113 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जल गया है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर के महीने में पता चला था कि अमेजन के जंगलों की बेसिन नदियों का जल भी ऐतिहासिक गिरावट में है। जंगल की मानव निर्मित बेकाबू आग ने संरक्षित क्षेत्रों को तबाह कर क्षेत्र में धुआं फैला दिया है, जिससे हवा की गुणवत्ता गिर गई।

नेशनल सेंटर फॉर मॉनिटरिंग एंड अर्ली वार्निंग ऑफ नेचुरल डिजास्टर्स की शोधकर्ता एना पाउला कुन्हा ने बताया कि पहली बार उत्तर से दक्षिण पूर्व तक सूखा है। धुएं की वजह से 2.1 करोड़ लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/एकेजे

बिहार में ड्राइविंग सीट पर आरजेडी, तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा : मृत्युंजय तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *