शिवसेना (यूबीटी) की आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि कम से कम चुनाव आयोग ने “महाराष्ट्र और झारखंड को चुनाव के लायक तो समझा”।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग से निवेदन है कि वह पक्ष और विपक्ष में भेद न करे। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश करें। हमें पूरी उम्मीद है कि चुनाव आयोग पूरे चुनाव को पारदर्शी ढंग से कराएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह तय करे कि सरकार में बैठे लोग गैर-जिम्मेदाराना हरकत न करे। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने सुबह नौ बताया कि शाम तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद लोगों ने लोक लुभावने वादे किए। बहुत सारे दीवाली के गिफ्ट बांटे गए। गिफ्ट बांटें, जनता को सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन उसकी अपनी मर्यादा है। जब लोगों को पता चल गया कि आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है और आचार संहिता लग जाएगी, फिर भी सरकारें नहीं सुन रही हैं। ये लोग चुनाव आयोग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।”

कुल 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग है। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे एक साथ 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के 19 पवित्र स्थानों पर एक अप्रैल से शराबबंदी

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *