नोएडा में तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर विजय गौतम, आशीष उर्फ आशू और यासीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 चोरी की मोटर साइकिल, 34 चाबियां (छोटी और बड़ी), वाहनों को काटने का सामान भी बरामद किया गया।

यह गैंग नोएडा और गाजियाबाद में गाड़ियां चुरा कर छिपा देता था और बाद में कबाड़ी को बेच दिया करता था। पुलिस ने बताया कि शातिर अब तक 10 मोटरसाइकिल को काटकर कबाड़ियों को बेच चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग पुरानी गाड़ियों को चुराता था। यह गैंग गाड़ियों को नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों से चुराकर किसी सुनसान जगह पर छिपा देते थे। बाद में अलग-अलग पार्ट्स खोलकर और काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे। बाइक से निकला लोहा और एल्यूमीनियम सस्ते दामों पर बेचा करते थे।

गैंग को एक मोटरसाइकिल के बदले दो से तीन हजार रुपए मिलते थे। जिसे गैंग के सदस्य नशे और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि अब तक उन्होंने 10 गाड़ियां कबाड़ियों को बेची है। तीनों आरोपी दादरी के रहने वाले हैं। विजय गौतम (26) पर 11, आशीष उर्फ आशू (24) पर 8 और यासीन (42) पर अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: मंगलवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *