फारुकी की तारीफ में बोले रणवीर बरार, कहा- बहुत संवेदनशील, समझदार' हैं मुनव्वर

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में दिखाई देने वाले सेलिब्रिटी शेफ और अभिनेता रणवीर बराड़ ने कॉमेडियन और संगीतकार मुनव्वर फारुकी के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया।

मुनव्वर ने रणवीर के साथ सर्वाइवल ड्रामा ‘स्टार वर्सेज फूड सर्वाइवल’ सीजन 2 में काम किया। इस शो को रणवीर बरार ने होस्ट किया था। इस शो में कार्तिक आर्यन, श्रिया सरन और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन जैसे सेलिब्रिटी भी शामिल थे। यह सभी रणवीर बरार के साथ जंगल में ट्रेकिंग करते हुए नजर आए।

रणवीर बरार ने एक बातचीत के दौरान मुनव्वर फारुकी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं। उनके साथ बिताए दो दिनों ने मुझे दिखाया कि परिस्थितियों ने उन्हें कठोर बना दिया है, बाहर से सख्त, लेकिन अंदर से बहुत संवेदनशील और बहुत समझदार हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “मुझे वे दो दिन बहुत पसंद आए। वह पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस), सीमेंट और सिलिकॉन से ढके प्याज की तरह हैं, इसलिए उन्हें जानने के लिए आपको पहले इन परतों को छीलना होगा।”

मुनव्वर ने हाल ही में अपना नया सिंगल, डार्क सर्कल्स’ रिलीज किया है, जो पहले से ही श्रोताओं के दिलों में बस गया है और सभी प्रमुख संगीत प्लेटफार्मों पर स्ट्रीमिंग कर रहा है। वह प्राइम वीडियो के स्ट्रीमिंग गेमिंग शो ‘प्लेग्राउंड’ में एक मेंटर के रूप में भी धूम मचा रहे हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में अपने अभिनय की शुरुआत करते नजर आएंगे।

Zila Panchayat Durg Recruitment 2026: “सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! जिला पंचायत दुर्ग में 03 पदों पर भर्ती – आवेदन की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026!”

मुनव्वर ने इससे पहले दो रियलिटी शो, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘लॉक अप’ और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीता था।

मुनव्वर गुजरात के जूनागढ़ से एक गुजराती मुस्लिम परिवार से हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *