सोनभद्र-सलखन फासिल्स पार्क का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज राबर्ट्सगंज ब्लाक के अन्तर्गत सलखन फासिल्स पार्क का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डी0एफ0ओ0 कैमूर बिहार को निर्देशित करते हुए कहा कि फासिल्स पार्क के सुरक्षा हेतु लगाये गये तार की फिनिसिंग करायी जाये और पार्क के आस-पास की साफ-सफाई की व्यवस्था फासिल्स पार्क को देखने के लिए आने वाले आगन्तुक पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आने-जाने वाले रास्ते का मरम्मत करायी जाये, पार्क में लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाये, शुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया जाये, सलखन फासिल्स पार्क के महत्वपूर्ण प्रचार-प्रसार करने हेतु जन मानस तक जानकारी पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के ईतिहास को जान सके और उसे देखने हेतु जनपद में आयें, इस दौरान डी0एफ0ओ0 कैमूर ने जिलाधिकारी महोदय को जानकारी देते हुए बताया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गयी है, जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध किये जायेंगें, इस मौके पर डी0एफ0ओ0 कैमूर तापस मिहिर, अरविन्द कुमार, वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

दिल्ली प्रदेश व उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने पर आतिशबाजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *