दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का कारण आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में इस बार ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम 29 अक्टूबर को मनाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी की अपील को लेकर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि हर साल ‘एकता दिवस’ पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। इस बार दीपावली की वजह से 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। मेरा आग्रह है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लीजिए और देश की एकता के मंत्र के साथ ही फिटनेस के मंत्र को भी हर तरफ फैलाएं।

वहीं, उन्होंने प्रदूषण की स्थिति को लेकर दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का कारण आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने प्रदूषण को लेकर ना तो लॉन्ग टर्म पॉलिसी बनाई और ना ही शॉर्ट टर्म पॉलिसी बनाई। यमुना की सफाई को लेकर तीन हजार करोड़ केंद्र ने मुहैया कराए, लेकिन वे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। यमुना नदी में 18 गंदे नालों का पानी गिरता है, इसलिए सरकार ने पैसे आवंटित किए थे। मगर उन्होंने काम करने के बजाए सिर्फ अपनी फोटो लगाने का काम किया।

हर्ष मल्होत्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ है। दिल्ली की जनता उनसे पूछ रही है कि पीने का साफ पानी कब मिलेगा। दिल्ली के युवाओं का सवाल है कि उन्होंने 20 कॉलेज देने का वादा किया था, वो कब मिलेगा। इसके साथ ही लोगों का यह भी सवाल है कि वह दिल्ली वालों को नया अस्पताल कब देंगे। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ पहले भी धोखा किया है और अब वह सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो इसलिए ऐसा बोल रहे हैं।

CECB Lab Attendant Recruitment 2026: ? 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का धमाका! बिना एग्जाम भी मिल सकता मौका? CECB में निकली भर्ती – जल्दी देखें वरना पछताएंगे!

–आईएएनएस

एफएम/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *