‘महा विनाश अघाड़ी’ तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते अपनी विचारधारा खो चुकी है : शाइना एनसी

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी जोरों पर है। राज्य की मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने उन्हें टिकट देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार जताया है।

शाइना एनसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे ने एक अवसर प्रदान किया है, एक नई दिशा दी है, और हम सबको यह संकल्प दिलाया है कि हम मुंबई के विकास और प्रगति की राजनीति करेंगे। पिछले 15 साल में हमने देखा कि क्षेत्र में एक ऐसे नेता थे जिन्होंने प्रगति के लिए कुछ खास नहीं किया। लेकिन अब एक नई नेता को चुनने का मौका है। मैं ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम करूंगी।”

उन्होंने महा विकास अघाड़ी को “महा विनाश अघाड़ी” की संज्ञा देते हुए कहा कि उसके ऊपर विश्वास नहीं किया जा सकता। जब लाडली बहन योजना के तहत ढाई करोड़ महिलाओं को साढ़े सात हजार रुपये मिल रहे थे, तब उनका क्या रिएक्शन था? उन्होंने इसे रद्द करने की बात की थी, और सवाल उठाया था कि पैसे कहां से आ रहे हैं। अब जब उनका मौका आ रहा है, तो वह कह रहे हैं कि हम दोगुना देंगे। यहां एक बड़ा फर्क है, माननीय मुख्यमंत्री ने काम कर दिखाया है।

उन्होंने कहा, “जहां तक ‘महा विनाश अघाड़ी’ की बात है, तो वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, अपनी विचारधारा खो चुके हैं, और अब वह मुस्लिम और दलित वोट बैंक की राजनीति में उलझे हुए हैं। वहीं महायुति सिर्फ प्रगति की राजनीति करने में विश्वास रखती है, और मुंबई जैसे बड़े शहर में बहुत कुछ करना बाकी है।”

एनडीए के मुकाबले नहीं टिक पाएंगे विपक्षी : रविशंकर प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता रहीं शाइना एनसी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवसेना में शामिल हो गईं थीं। शिवसेना ने उन्हें मुंबादेवी विधानसभा सीट से उतारा है।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *