तुर्की के इजमिर में घर में आग लगने से पांच बच्चों की मौत

इस्तांबुल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की के पश्चिमी बंदरगाह शहर इजमिर में एक घर में आग लगने से पांच भाई-बहनों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम सेल्कुक जिले में उस समय घटी, जब बच्चों की मां परिवार की मदद के लिए कबाड़ इकट्ठा करने घर से बाहर गई थी। महिला ने घर का दरवाजा बंद कर दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, आग इलेक्ट्रिक स्टोव के पलट जाने के कारण लगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक से पांच साल की उम्र के पांच भाई-बहनों के शव एक ही कमरे में पाए गए।

सेल्कुक की मेयर फिलिज़ सेरिटोग्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि जिला गवर्नर और अभियोजक घटना की जांच कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

कमीडियन कुणाल कामरा विवाद : भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, बिना तथ्य किसी राजनीतिक व्यक्ति पर मजाक नहीं किया जाना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *