पाकिस्तान में पैसेंजर कोच के नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) क्षेत्र में एक पैसेंजर कोच के नदी में गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

क्षेत्र के प्रवक्ता फ़ैज़ उल्लाह फराक ने बताया कि मंगलवार को डायमर जिले के थालिची इलाके में 26 लोगों को ले जा रही एक पैसेंजर कोच नदी में गिर गया।

प्रवक्ता के अनुसार, स्थानीय लोग और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने दो लोगों की जान बचाने में कामयाबी हासिल की।

प्रवक्ता ने बताया, “बचाव दल ने 16 शवों और दो घायलों को बाहर निकाल लिया है।” इसके अलावा अभी भी आठ लोग लापता हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस कोच के जरिए शादी के मेहमानों जीबी क्षेत्र के अस्तोर इलाके से देश के पूर्वी चकवाल जिले जा रही थी, जब यह हादसा हुआ।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही अधिकारियों को लापता लोगों की खोज के लिए पूरी कोशिश करने का निर्देश दिया।

–आईएएनएस

एएस/

'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' का फर्स्ट लुक जारी, गाती नजर आईं ‘सिंगर’ जया बच्चन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *