झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत

झांसी, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। घटना में 10 बच्चों की मौत की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के एसएनसीयू (शिशु वार्ड) में रात 8.30 बजे आग लगी। बताया जा रहा है कि 10 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। अब तक 40 बच्चों को बचाया भी गया है।

मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और पुलिस की टीम मौजूद है। आला प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी को हादसे की जांच कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

–आईएएनएस

एकेजे/

नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, तीन बड़े रेस्टोरेंट और संस्थानों पर सात लाख का जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *