पर्थ टेस्ट से पहले मैच सिमुलेशन के दौरान चोटिल हुए गिल

पर्थ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। वाका में मैच सिमुलेशन के दूसरे दिन स्लिप में फ़ील्डिंग के दौरान शुभमन गिल को हाथ में चोट लगने के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी के पहले टेस्ट मैच में भारतीय शीर्ष क्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बढ़ती जा रही है।

गिल को बाएं हाथ में चोट लग गई जिसके बाद वह पूरे दिन फ़ील्डिंग के लिए नहीं आए। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह चोट गिल को पहला टेस्ट खेलने से वंचित कर सकती है। 22 नवंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू होना है।

गिल नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं लेकिन दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित शर्मा की संभावित अनुपस्थिति को देखते हुए वह भी यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के दावेदार माने जा रहे हैं।

पारी की शुरुआत करने के एक अन्य दावेदार केएल राहुल को मैच सिमुलेशन के पहले दिन शॉर्ट गेंद पर कोहनी पर चोट लग गई थी। वह इसके बाद बल्लेबाज़ी करने नहीं आए। वहीं शनिवार को उन्होंने फ़ील्डिंग भी नहीं की।

भारतीय टीम के पास शीर्ष क्रम में अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में भी एक विकल्प मौजूद है। शुक्रवार को दो बार बल्लेबाज़ी करने वाले गिल ने पहली बार में 28 रन मारे थे, नवदीप सैनी की बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर वह गली में कैच आउट हो गए थे।

–आईएनएस

आरआर/

अंतरिक्ष में कबाड़ हटाने के लिए भारत-जापान साथ आए, निष्क्रिय सैटेलाइट के मलबे पर नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *