रेखा को धर्मेंद्र ने बताया ‘लाडली’, शेयर की पुरानी तस्वीर

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस) । फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।

सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाले फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर लिखा “दोस्तों, रेखा हमेशा हमारे परिवार की लाडली रहेंगी।”

तस्वीर में रेखा अभिनेता धर्मेंद्र के गाल को मुस्कुराते हुए छूती नजर आ रही हैं। ‘शोले’ स्टार की इस पोस्ट को प्रशंसकों का भी ढेर सारा प्यार मिला और लोगों ने कमेंट सेक्शन पर जमकर तारीफ की।

धर्मेंद्र और रेखा ने साथ में कई फिल्में की हैं। इस सूची में ‘राम बलराम’, ‘कर्तव्य’, ‘कहानी’, ‘कसम सुहाग की’, ‘कहानी किस्मत की’, ‘बाजी’, ‘कर्तव्य’, ‘जान हथेली पर’ और ‘झूठा सच’ भी है। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है और उन्हें दर्शकों से काफी प्यार भी मिला।

यही नहीं उन्होंने फराह खान की 2007 में रिलीज ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ में परफॉर्म किया था। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे।

धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री को ‘शोले’, ‘धरम वीर’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘आया सावन झूम के’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी शानदार फिल्में दी हैं।

88 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और पिछले साल रिलीज करण जौहर के फैमिली-ड्रामा ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।

BRICS समिट के समापन पर PM मोदी का बड़ा संदेश, दुनिया को चाहिए अब ठोस नतीजे

–आईएएनएस

एमटी/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *