मिशन शक्ति अभियान के पॉचवें चरण के संचालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2024-2025 के क्रियान्वयन के क्रम में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र रवीन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 19.11.2024 को प्रातः 11.00 बजे “मिशन शक्ति अभियान“ के पॉचवें चरण के संचालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाालम्बन विषय पर विमला इण्टरमीडिएट कालेज राबटर््सगंज, सोनभद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आकाश कुमार असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, सोनभद्र्र द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्या अंजना सिंह, प्राधानाचार्य प्रशान्त देव पाण्डेय इत्यादि अध्यापक/अध्यापिका एवं विद्यालय की 61 छात्राएं उपस्थित रहें। शिविर में उपस्थित सभी बालिकाओं को दहेज प्रतिषेध कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005, लैंगिक अपराधों से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन शोषण संबंधी अधिनियम, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, गिरफ्तारी से पूर्व गिरफ्तारी के समय एवं उसके बाद महिलाओं के अधिकार संबंधी प्रावधान व कानून, पूर्वगर्भाधान और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 अधिनियम की धारा 12 के अन्तर्गत महिलाओं को निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के अधिकार के बारे में उन्हे जागरूक किया गया। तथा महिला हेल्पलाइन नं0 1090 एवं नालसा पोर्टल 15100 हेल्पलाइन नं0 एवं विभिन्न साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया।

पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 2 जनवरी, 2024 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *