इंडियन रेसिंग फेस्टिवल पर बोले अर्जुन कपूर, ‘बचपन से रहा है कारों का शौक’

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हाल में रिलीज ‘सिंघम अगेन’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोयंबटूर में इंडियन रेसिंग फेस्टिवल में भाग लिया। अभिनेता ने आईएएनएस से बातचीत की और बताया कि मोटरस्पोर्ट्स के प्रति उनका खासा लगाव है।

अर्जुन कपूर ने मोटरस्पोर्ट्स के प्रति अपने जुनून, इंडियन रेसिंग फेस्टिवल से अपने जुड़ाव और नए साल की योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया, “मैंने वास्तव में जुनून महसूस किया और कहा, चलो इस मौके का फायदा उठाते हैं। मैं बचपन से ही कारों का बहुत शौकीन रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत ही आसान और स्वाभाविक जुड़ाव रहा।“

‘तेवर’ अभिनेता ने कहा, “मैं इस बात से उत्साहित था कि भारत में मोटर स्पोर्ट्स में इस स्तर पर कुछ नया हो रहा है। चेन्नई में नाइट रेस का स्तर अविश्वसनीय था। लीग का स्तर बहुत ऊंचा है।” सौरव गांगुली, नागा चैतन्य, जॉन अब्राहम का जिक्र कर उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर ने भारत में मोटर स्पोर्ट्स के भविष्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत में क्रिकेट एक आदत है और मैं कहूंगा कि अब मोटर स्पोर्ट्स भी आदत का हिस्सा बन रहा है। वास्तव में क्रिकेट क्रेजी करने वाला गेम है।“

‘सिंघम अगेन’ की सफलता के बारे में अर्जुन ने कहा, “एक अभिनेता इसी सफलता के लिए काम करता है। ‘सिंघम अगेन’ में मेरे किरदार को मिली प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है।” अर्जुन ने यह भी कहा कि वह नए साल पर वेकेशन पर जा रहे हैं। हालांकि, वह कहां जा रहे हैं, यह उन्होंने खुलासा नहीं किया है।

अयोध्या : पीएम मोदी, सीएम योगी की तारीफ करने पर पति ने दिया तीन तलाक

‘सिंघम अगेन’ दीपावली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर ने खलनायक का शानदार रोल प्ले किया है। फिल्म में अर्जुन के साथ अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अर्जुन की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *