थाईलैंड में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25

बैंकॉक, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। थाईलैंड में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। देश में 6 राज्य भयानक बाढ़ झेल रहे हैं। हालांकि जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह जानकारी देश के आपदा निवारण एवं न्यूनीकरण विभाग ने मंगलवार को दी।

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, 22 नवंबर से भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ के कारण 10 प्रांतों में 664,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं और लगभग 29,000 लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है।

सरकार के उप प्रवक्ता शशिकर्ण वत्थानाचन मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने संबंधित एजेंसियों को आपदा की रोकथाम और राहत कार्य बढ़ाने, साथ ही मशीनरी और उपकरणों को तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि आपातकाल की स्थिति में लोगों की सहायता की जा सके।

थाई मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण चीन सागर के निचले हिस्से, दक्षिणी थाईलैंड और मलेशिया में चल रहे निम्न दबाव प्रणाली के साथ मिलकर मध्यम पूर्वोत्तर मानसून के कारण निचले दक्षिणी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को अगले कुछ दिनों में संभावित बाढ़ और अपवाह के बारे में आगाह किया गया है, खासकर तलहटी, जलमार्गों और निचले इलाकों में।

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

वाराणसी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दशाश्वमेध घाट पर हुई सांकेतिक गंगा आरती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *