सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र- शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन दिसम्बर महीने के पहले शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक सिंह ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा ने कहा कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार ओबरा ने 48 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये। इसी प्रकार से तहसील दिवस ओबरा में कुल 07 मामले निस्तारित हुए, बाकी 41 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

तहसील राबर्ट्सगंज में तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित कुमार व सी0ओ0 चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर तहसीलदार राबर्ट्सगंज व सी0ओ0 आदि ने 98 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 11 मामले निस्तारित हुए, बाकी 87 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में अनुपस्थित रहने पर एआरटीओ, अधिशासी अधिकारी पिपरी, रेनुकूट, डाला को कारण बताओं नोटिस.!

 तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल तहसीलदार घोरावल आदि ने 70 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 67 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी, नायब तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 पिपरी व दुद्धी आदि ने 57 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 54 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *