'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल का दिल्ली के युवाओं ने क‍िया समर्थन

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया। इस बिल को लेकर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

मोंटू कुमार यादव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी संविधान सपोर्ट टीम की जीत हुई है। आज हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिस तरह से संसद भवन में इस बिल को प्रस्तुत किया है, उससे हमारा अभियान एक क्रांति का रूप ले रहा है। अब हम अपने अपने क्षेत्र में जाएंगे और जो विधायक और सांसद इस बिल से सहमत नहीं है, उन्हें भी हम जागरूक करेंगे और समझाएंगे कि इसका क्या-क्या लाभ है।

रिषभ रोहिला ने बताया कि हम लोग ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल का समर्थन कर रहे हैं। इसके संबंध में 250 से अधिक सांसदों से समर्थन भी मिला है। इनमें सत्ता पक्ष, विपक्ष और निर्दलीय सांसद शामिल हैं। इस बिल के आने से देश के करोड़ों रुपये की बचत होगी।

वहीं, प्रथम सिंह ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल के समर्थन में सांसदों से मुलाकात की, इनमें से अधिकतर सांसदों को हमें समर्थन मिला है। इस बिल के आने से लाभ मिलेगा और पैसों की भी बचत होगी।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल के समर्थन में कुल 269 सांसदों ने वोटिंग की, तो वहीं इस बिल के खिलाफ 198 सांसदों ने मत दिया। इस बिल के ल‍िए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से वोटिंग कराई गई।

कांग्रेस, सपा और एनसीपी ने इस बिल को जेपीसी के पास भेजे जाने की मांग की। बिल को अब विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2025 : प्रिया मिश्रा ने झटके तीन विकेट, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 143 रन पर रोका

बता दें कि लोकसभा में इस बिल को पेश किए जाने का कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, शिवसेना उद्धव गुट समेत कई विपक्षी दलों ने विरोध किया।

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *