बिहार में सियासी उलटफेर से तेजस्वी का इनकार

पटना, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने किसी भी प्रकार के सियासी उलटफेर से इनकार करते हुए इस तरह की चर्चाओं को “बेकार की बातें” करार दिया और कहा कि इसमें “कोई दम नहीं है”। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार होश में ही नहीं हैं और उनसे बिहार ही नहीं चल रहा है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोई सरकार है ही नहीं। जो सरकार है उसे होश ही नहीं है।

उन्होंने कहा, “अब यहां चर्चा करनी चाहिए कि बिहार में सरकार है भी या नहीं। अगर है तो मुख्यमंत्री को लीड करना चाहिए। लेकिन, अब वे निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं। किसी भी विषय पर वे निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो आखिर सरकार कौन चला रहा है?”

उन्होंने कहा, “चंद रिटायर्ड अधिकारी और दो नेता दिल्ली में और दो नेता पटना में हैं, वही लोग अपने फायदे के लिए निर्णय ले रहे हैं। उनको बिहार से कोई मतलब नहीं है। भाजपा से तालमेल है। उनको अपना देखना है।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री यात्रा पर निकले हैं, लेकिन कोई संवाद नहीं है। कोई पत्र का भी जवाब नहीं दे रहे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का भी जवाब भी संजय झा दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब होश में नहीं हैं। उनके चेहरे को आगे करके सरकार चलाई जा रही है। यही सच्चाई है।

राम मंदिर की नक्काशी में महिलाएं दे रहीं योगदान, कहा- पीएम मोदी की वजह से हम अपने पैरों पर हो पा रहे खड़े

बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि अगर पेपर लीक हुआ है तो परीक्षा तो रद्द होनी चाहिए। एक केंद्र की परीक्षा रद्द करते हैं, बाकी केंद्रों की परीक्षा क्यों रद्द नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक साल हो गए, एक युवक को नौकरी नहीं मिली है। बिहार में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *