15 दिनों में ही मेरी विधानसभा से 5 हजार से ज्यादा वोट कटवाने के एप्लीकेशन दिए गए : केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए लगातार वोट कटवाने के एप्लीकेशन डाले जा रहे हैं। इसके साथ-साथ नए वोट जोड़ने के भी एप्लीकेशन दिए जा रहे हैं। जिनका कोई अता-पता नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास ना कोई सीएम का चेहरा है और ना ही कोई उम्मीदवार। दिल्ली में भाजपा अपनी हार मान चुकी है। इसलिए अलग-अलग हथकंडे अपना कर किसी भी हालत में चुनाव जीतना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी विधानसभा नई दिल्ली इलाके में बीते 15 दिनों में ही अभी तक 5 हजार से ज्यादा वोट कटवाने के एप्लीकेशन दिए गए हैं और 10 हजार से ज्यादा नए वोट जोड़ने के एप्लीकेशन भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 1 लाख 6 हजार वोट कुल नई दिल्ली विधानसभा में मौजूद हैं। 29 अक्टूबर से 14 दिसम्बर तक सिर्फ 900 वोट डिलीट के लिए एप्लीकेशन आए थे और 15 दिसंबर से अभी तक 5 हजार वोट डिलीट करने के लिए भाजपा ने एप्लिकेशन डाली है। जबकि 29 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने समरी रिवीजन के बाद वोटर लिस्ट जारी की थी। 2 महीना चुनाव आयोग घर-घर जाकर रिवीजन का काम करता है तो उसके बाद यह एप्लीकेशन क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि वोट तो नागरिकता का प्रमाण है। ऐसे में वोट डिलीट करने की एप्लीकेशन से उनको मिलने वाले लाभ से लोगों को वंचित किया जा रहा है।

दिल्ली चुनाव 2025 : केजरीवाल का बड़ा ऐलान, आप की सरकार बनी तो सिसोदिया फिर होंगे डिप्टी सीएम

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जब भी किसी विधानसभा इलाके में 2 प्रतिशत से ज्यादा वोट डिलीट करने की एप्लीकेशन आती है तो वह फाइल बीएलओ के पास से सीधे रिटर्निंग ऑफिसर को चली जाती है और रिटर्निंग ऑफिसर उनका मुआयना कर फैसला लेता है। ऐसे ही अगर वोट जोड़ने की भी 4 प्रतिशत से ज्यादा एप्लीकेशन आती है तो उसका भी सर्वे होता है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा हरियाणा के फर्जी वोटरों के वोट जुड़वाकर उन्हें वोट देने के लिए तैयार कर रही है और एक-एक घर से 15-15, 22-22 वोटों को जोड़ने की एप्लीकेशन आ रही है।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा तीन हथकंडे अपना रही है। जिसमें पहला वोट कटवाने का, दूसरा फर्जी वोट जुड़वाने का और तीसरा पैसे बांटकर वोट खरीदने का। इन हथकंडों के जरिए भाजपा लगातार हारे हुए चुनाव को जीतने का प्रयास कर रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *