मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

भोपाल, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2024 के अंतिम दिन मध्य प्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों के लिए अच्छी खबर आई। इन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। यह आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में चार उप पुलिस महानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सचिन कुमार अतुलकर जो वर्तमान में छिंदवाड़ा रेंज के उप पुलिस निरीक्षक थे, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह चंबल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल के उप पुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेनी देसावतु को पुलिस महानिरीक्षक और जगत सिंह राजपूत को उप पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो, भोपाल) विजय कुमार खत्री को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अशोक नगर विनीत कुमार जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक, धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

राज्य सरकार के गृह विभाग के आदेश में नौ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इन सभी अधिकारियों की पदस्थापना स्थल में बदलाव नहीं किया गया है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एक लाख करोड़ का करार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *