संभल में मिला मंदिर भगवा रंग में आ रहा नजर, भक्तों की लगी भीड़

संभल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 वर्षों तक बंद रहने के बाद खुला मंदिर अब भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं।

पुजारी शशिकांत ने बताया कि मंदिर को भगवा रंग से रंगा गया है। इसमें भक्तों का तांता लगा है। आचार्यों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। काफी संख्या में भक्त आने लगे हैं। यहां करीब 46 वर्ष बाद पेंट किया गया है। इसमें पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि 14 दिसंबर 2024 को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई ने मंदिर के कपाट फिर से खोले थे। अब श्रद्धालु दिन-रात मंदिर में आकर महादेव और बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

उधर, सोमवार को संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चंद्रेश्वर मंदिर के पास 80 बीघा जमीन थी। लेकिन, अब सिर्फ 19 बीघा जमीन मंदिर के पास बची है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम आए तो पता चला कि यह पांचवीं सदी का निर्मित मंदिर है और एएसआई प्रोटेक्टेड है।

डीएम ने कहा कि भूमि की जांच कराई जाएगी। जिनके भी कब्जे में मंदिर की भूमि है। उसे मुक्त कराया जाएगा, क्योंकि यह भूमि पेड़ लगाने एवं चारागाह की भूमि है।

पन्ना की प्रतिभा ने 499 अंक हासिल कर किया इतिहास रचने का काम, प्रदेशभर में बेटियों का राज

पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई ने बताया कि इस मंदिर के मामले में 2016 से जो भी अभियोग पंजीकृत हुए हैं, उनका रिव्यू किया जाएगा। चंद्रयान नाम की चौकी आउट पोस्ट खोली जाएगी। वर्तमान में जो यहां बिल्डिंग है, उसमें अस्थायी रूप से चौकी संचालित होगी।

–आईएएनएस

विकेटी/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *