दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, वजीरपुर से पूनम शर्मा ने किया भाजपा की जीत का दावा

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार को जारी चौथी सूची में भाजपा ने दिल्ली कैंट विधानसभा से भुवन तंवर को और वजीरपुर से पूनम शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत का दावा किया है।

भुवन तंवर ने आईएएनएस को बताया कि वह शुक्रवार को नामांकन दायर करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यहां से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। मैं इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करूंगा। दिल्ली कैंट विधानसभा सीट पर कमल खिलाने का काम कैंट विधानसभा में रहने वाले लोग करेंगे क्योंकि यहां बीते 10 साल से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन स्थानीय विधायक ने इसकी सुध नहीं ली है। मैं दिल्ली कैंट में ही पैदा हुआ हूं। दिल्ली कैंट में मेरी परवरिश हुई है। मेरी जन्म भूमि और कर्मभूमि यह सीट है।”

उन्होंने कहा कि यहां समस्याएं इतनी ज्यादा हैं कि अगर गिनती करने बैठे तो समय का अभाव हो जाएगा। सुबह से शाम और शाम से रात हो जाएगी, लेकिन समस्या खत्म नहीं होगी। आम आदमी पार्टी के विधायक ने दिल्ली कैंट में रहने वाले लोगों पर अत्याचार किया है। कैंट के नागरिक खून के आंसू रोए हैं।

पूनम शर्मा ने कहा, “मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा दिखाया है। जिस दिन से निगम पार्षद बने थे, हमारी तैयारी तब से है। लोगों की परेशानी और उनके मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक कभी विधानसभा क्षेत्र में नहीं गए। क्षेत्र के लोग उनसे काफी परेशान हैं। इस बार इस सीट पर भाजपा के खाते में जाएगी और भारी मतों से वजीरपुर सीट जीतेंगे।”

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; कई जिलों को मिले नए SP

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग है और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *