सूरत : ग्रीन लैब डायमंड कंपनी ने 4.5 कैरेट के हीरे पर बनाया डोनाल्ड ट्रंप का चित्र

सूरत, 20 जनवरी (आईएएनएस)। डोनाल्ड जे. ट्रंप ने रविवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने को लेकर भारत में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। सूरत की ग्रीन लैब डायमंड कंपनी ने एक अनोखा हीरा बनाया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर को उतारा गया है।

दरअसल, ट्रंप के चित्र को 4.5 कैरेट के हीरे में बनाया गया है। इसे बनाने में लगभग तीन महीने का समय लगा है। यह हीरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तोहफे के रूप में दिया जाएगा।

हीरा व्यापारी स्मित पटेल ने बताया कि इस हीरे की खास बात यह है कि यह भारत में 35 मेगावाट के सोलर और विंड पार्क से मिली पावर से बनाया गया है। इसे बनाने में तीन महीने का समय लगा। इस दौरान इसकी कटिंग की गई और फिर इसे चेहरे का रूप दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “सूरत के रत्ना भाई ने अपनी क्रिएटिव के माध्यम से इस हीरे को शक्ल का रूप दिया है, जो हीरे को तराशने में दुनिया के नंबर एक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने हीरे को ट्रंप की शक्ल के रूप में ढाला, जिसे साढ़े चार कैरेट के हीरे पर बनाया गया है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी को ग्रीन लैब द्वारा बनाई गई हीरे की अंगूठी भेंट की थी।

–आईएएनएस

एफएम/एकेजे

'संवाद' कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, 'भारत और थाईलैंड का रिश्ता 2000 वर्षों से भी ज्यादा पुराना'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *