अरविंद केजरीवाल ने कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया : अमित शाह

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच तमाम राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजौरी गार्डन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले 10 वर्षों के दौरान कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली को अव्यवस्थित कर दिया है और सिर्फ वादाखिलाफी की है। उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा देने का काम किया है और इसके अलावा कुछ नहीं किया। कनेक्टिविटी के नाम पर केजरीवाल ने टूटी-फूटी सड़कों का निर्माण किया। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर मेडिकल टेस्ट में घपला किया और बरसात में दिल्ली की सड़कों को झील बना दिया। केजरीवाल ने सुशासन का कोई काम नहीं किया, उन्होंने इस शब्द को समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उल्टे, उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया। केजरीवाल सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का घपला किया है। यमुना नदी के सफाई को लेकर भी केजरीवाल ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में यमुना नदी के किनारे साबरमती रिवर फ्रंट की तरह रिवर फ्रंट बनाएंगे और यमुना को शुद्ध करने का काम करेंगे।

देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, हरियाणा में फिर आएगी भाजपा : सीएम भजनलाल शर्मा

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख है। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है जबकि, 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *