गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान निंदनीय : गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर में टाउन हॉल के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गुस्सा जाहिर किया है। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान निंदनीय है।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एक तरफ 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ जिन्होंने देश को बराबरी का अधिकार और संविधान दिया, उनका अपमान करना देश के हर नागरिक का अपमान है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की घटना निंदनीय है।

गुरजीत सिंह औजला ने इस घटना की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हस्तक्षेप करना चाहिए और घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे रविवार शाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के बारे में पता चला। यह घटना निंदनीय है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, लेकिन संविधान निर्माता का आज के ही दिन अपमान किया गया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछता हूं कि वह इस घटना पर अब तक चुप क्यों हैं।

बता दें कि अमृतसर के टाउन हॉल के पास स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है।

मैकुलम के नेतृत्व में बटलर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे : मोईन

–आईएएनएस

एफएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *