अमेरिकी की वित्तीय सहायता का निलंबन मोजाम्बिक के हेल्थ सेक्टर के लिए चुनौतीपूर्ण होगा : पीएम लेवी

मापुटो, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका से मोजाम्बिक को वित्तीय सहायता के संभावित निलंबन ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों, विशेष रूप से स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा लेवी ने कहा कि अमेरिका से वित्तीय सहायता नहीं मिलने पर हमारी स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं।

सोमवार को मापुटो में बोलते हुए लेवी ने जहां आर्थिक सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, तो वहीं दूसरी तरफ यह भरोसा भी दिलाया कि हमारी सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नए पुलिस प्रमुख जोआकिम की नियुक्ति और शपथ ग्रहण से पहले मापुटो में एक कार्यक्रम के दौरान लेवी ने संवाददाताओं से कहा, “अगर अमेरिका से मिलने वाली बाहरी सहायता रुक जाती है, तो स्वास्थ्य क्षेत्र पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम इससे पहले भी कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर चुके हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा, क्योंकि हम अपने आंतरिक संसाधनों का इस्तेमाल मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए करेंगे।

लेवी ने यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं किया कि अमेरिका की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। लेवी ने यह भी कहा कि दूसरे क्षेत्र भी जो कि आमतौर पर बाहरी पक्ष से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर निर्भर नहीं हैं, वो भी मौजूदा समय में प्रभावित हो सकते हैं।

बिहार : तेजस्वी ने सरकार में आने के बाद ताड़ी से बैन हटाने का किया वादा, कांग्रेस विधायक ने किया स्वागत

उन्होंने कहा, “हमें अपने संसाधनों को कुछ इस तरह से समायोजित करना होगा, ताकि हमारे काम बिना रुके जारी रहे।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को 90 दिनों के लिए विदेशी सहायता रोकने का आदेश दिया और इसके तुरंत बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया भर में लगभग सभी विदेशी सहायता पर रोक लगा दी।

स्थानीय समाचार पत्र ओ पेस की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजाम्बिक को 400 मिलियन से ज्यादा का नुकसान हो सकता है, जो सालाना स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए निर्धारित किया जाता है, जिसमें एचआईवी कार्यक्रम के लिए 250 मिलियन भी शामिल है।

–आईएएनएस

एसएचके/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *