लक्ष्य श्योरण और नीरू ने तीसरी दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के ट्रैप में जीते स्वर्ण

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लक्ष्य श्योरण (हरियाणा) और स्थानीय पसंदीदा नीरू (मध्य प्रदेश) ने तीसरी दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुष और महिला ट्रैप इवेंट के ख़िताब जीते। यह प्रतियोगिता एमपी राज्य अकादमी (एमपीएसए ) शूटिंग रेंज पर संपन्न हुई। लक्ष्य ने 50-शॉट फाइनल में 47 शॉट्स के साथ पुरुष ट्रैप में स्वर्ण जीता, जबकि उनकी बहन नीरू ने 45 शॉट्स के साथ महिला ट्रैप खिताब अपने नाम किया, दोनों ने बहुत ही नज़दीकी मुकाबलों में जीत हासिल की।

लक्ष्य ने फाइनल में शानदार शुरुआत की, जिससे वह दिल्ली के फहद सुलतान की सुपर फिनिश को मात दे सके। फहद 45 शॉट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राजस्थान के सुलेमान अरश एलाही ने 42 शॉट्स के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि ओलंपियन पृथ्वीराज टोंडिमान पांचवें स्थान पर रहे।

महिला फाइनल में भी मुकाबला बेहद कड़ा था, जिसमें दिल्ली की शूटर कीर्ति गुप्ता ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम 10 शॉट्स में एक मिस ने उनका पदक जीतने का सपना तोड़ दिया और नीरू ने यह मुकाबला एक शॉट से जीता। इस फाइनल में पंजाब की ओलंपियन राजेश्वरी कुमारी ने 34 शॉट्स के साथ कांस्य पदक जीता।

जूनियर पुरुष वर्ग में, हाल ही में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन बने राजस्थान के विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 43 शॉट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के युगन एसएम ने एक शॉट कम करके रजत पदक जीता, जबकि राजस्थान के उधव सिंह राठौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जिससे राजस्थान ने इस श्रेणी में दो पदक जीते।

जेम्स एंडरसन आईपीएल 2025 में सीएसके से जुड़ सकते हैं : माइकल वॉन

जूनियर महिला वर्ग में भी एक अन्य हालिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन श्रेष्ठा सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश की सबीरा हारिस को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों के 50-शॉट्स के मुकाबले के बाद स्कोर बराबरी पर थे, लेकिन श्रेष्ठा ने शूट-ऑफ में 2-1 से जीत हासिल की।

दिन का पांचवां फाइनल, पुरुष मास्टर्स ट्रैप, तमिलनाडु के अनुभवी गोविंदराज थिरुवेणकटम ने जीता। उन्होंने अपने राज्य के साथी अभिमन्यु प्रकाश को 36 शॉट्स के साथ हराया। उत्तर प्रदेश के इंदरजीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।

–आईएएनएस

आरआर/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *