बेमिसाल बुरहानपुर : 'जल जीवन मिशन' के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने में नंबर वन, जल कर वसूली में भी कीर्तिमान

बुरहानपुर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन ने जल स्रोतों से घरों तक पाइप के जरिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित की है।

इस बड़ी उपलब्धि के साथ-साथ, जल जीवन मिशन के तहत जल कर की वसूली की जिम्मेदारी महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई थी। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये जल कर की राशि वसूल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कार्य न केवल बुरहानपुर के लिए बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बन गया है।

अब माना जा रहा है कि जब मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत नल जल योजना पूरी होगी, तो बुरहानपुर मॉडल को अपनाया जाएगा, जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों से जल कर की राशि वसूली कराई जाएगी। यह पहल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के नए रास्ते खोल रही है।

बुरहानपुर की आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक संतमती खलको ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने एक बार को सभी घरों में ‘नल जल योजना’ का संचालन करवा दिया। इसके बाद इसका संचालन और रखरखाव कैसे किया जाएगा, खासकर अगर कोई टूट-फूट होती है, तो उसके लिए राशि कहां से आएगी? इसी कारण से, सरकार ने टैक्स वसूली का कार्य शुरू किया है। हर पंचायत में स्व-सहायता समूहों को काम में लगाया गया है। 123 सहायता समूह इसमें काम कर रहे हैं। वह टैक्स वसूली का काम करती हैं और पंचायत के खाते में राशि जमा करती हैं। जितना भी सुधार और संचालन का काम होगा, उसमें इस राशि को उपयोग में लाया जाएगा। स्व-सहायता समूह को 20 प्रतिशत की राशि कमीशन के रूप में मिलती है। पूरे जिले में अभी तक साढ़े चार करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

संभल सांसद को अवैध निर्माण मामले में एसडीएम कोर्ट ने दिया 30 जनवरी तक का समय

उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रही हैं। मुझे लगता है कि दूसरे जिलों में जब ये योजना शुरू होगी तो वो लोग भी इस योजना को अपनाएंगे।

बहादुरपुर की रहने वाली स्व-सहायता समूह की लीडर दीपिका सोनी ने बताया कि मेरे समूह का नाम प्रगति स्व-सहायता समूह है। हम घर-घर जाकर नल टैक्स वसूल करते हैं। हम इसलिए वसूल करते हैं क्योंकि पंचायत को सपोर्ट होता है। वसूली का मकसद एक ही है कि जो चीज़ पंचायत के माध्यम से प्राप्त हो रही है, उसका कुछ देना पड़ेगा। यदि हम लोग पानी का मूल्य देंगे, तो लोग पानी का मूल्य को समझेंगे। जब लोग पैसा देंगे, तो उन्हें यह एहसास होगा कि पानी का सही उपयोग कैसे किया जाए और पानी व्यर्थ न हो। जब हमें कार्य मिला था तब हमें वसूली में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। हमारे गांव में पहले पानी की बहुत समस्याएं थीं। अब पानी की कोई समस्या नहीं है। पानी घर-घर मिल रहा है। पहले लोग टैक्स नहीं देते थे, कुछ से कुछ बोलते थे। लेकिन पिछले एक साल से कुछ लोग तो खुद टैक्स पहुंचा देते हैं। अब हमें टैक्स वसूली में कोई समस्या नहीं होती। हमें टैक्स वसूली करते हुए तीन साल हो गए हैं।

बहादुरपुर पंचायत के विजय उमाले ने बताया कि यहां पर जो महिलाएं टैक्स वसूल कर रही हैं, वो नल जल योजना में समूह के द्वारा ही वसूली का प्रावधान है। इसलिए, बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिल जाता है। महिलाओं का समूह गांव में घूमकर वसूली करता है। जो टैक्स नहीं देता है, समूह उसकी शिकायत हमसे करता है। इसमें हम भी उनका सहयोग करते हैं, जिससे कि वसूली की जा सके। टैक्स आने के कारण अन्य खर्चे पूरे होते हैं। टैक्स के कारण पंचायत के खर्चे जैसे सफाई, डीजल, और अन्य खर्चों को पूरा करना संभव हो रहा है। अगर वसूली नहीं होती, तो इन खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो जाता। नल जल योजना से पहले हमारे गांव की पानी की स्थिति बहुत खराब थी। घर-घर पानी नहीं आता था। गांव के बाहर कुओं से पानी लाया जाता था।

एटीपी फाइनल्स: सिनर ने फ्रिट्ज को हराया

बहादुरपुर के हितग्राही चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पहले यहां पानी की समस्या बहुत थी। मोदी सरकार की नल जल योजना बहुत अच्छी है। आज हमें किसी भी प्रकार की पानी की समस्या नहीं है। हमें पानी की शिकायत को लेकर पंचायत में कभी जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पानी भरपूर मिल रहा है। इसके लिए मैं मोदी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। गांव के अंदर पानी की समस्या को लेकर किसी को भी कोई परेशानी नहीं है। हम इंतजार करते हैं कि दीदी कब आएंगी और हम उन्हें पैसे देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के लिए मैं क्या पूरे गांव के लोग पीएम मोदी के आभारी हैं।

हितग्राही अनिता सुनील सोनी ने बताया कि पहले हमें पानी की बहुत समस्या थी, लेकिन अब कोई समस्या नहीं है। अभी पानी भरपूर आता है। पानी के लिए हमें घर से दूर जाना पड़ता था। पहले तो खाना बनाने, कपड़े धोने समेत हर चीज में पानी की दिक्कत होती थी, अब पानी की कोई दिक्कत नहीं है। जब नल खोलो पानी आ जाती है। जब महिलाओं का समूह टैक्स की वसूली के लिए आता है तो हम उन्हें पैसे दे देते हैं। पहले पानी की समस्या थी, तब पैसे लेने भी कोई नहीं आता था। अब हर कोई पानी का पैसा देता है। पीएम मोदी ने पानी की समस्या को दूर किया है, इसलिए हम उनका बहुत आभार व्यक्त करते हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *