किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, स्वस्थ रहने के लिए करें योग और व्यायाम, सूर्य नमस्कार का भी किया समर्थन

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने महाकुंभ भगदड़ पर चिंता जताते हुए जांच की बात कही और पीएम मोदी के ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट का समर्थन किया।

आईएएनएस के साथ बात करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि महाकुंभ में जब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। देश में विपक्षी सदस्यों के साथ-साथ दुनिया के अन्य हिस्सों के लोग भी इस बात से खुश नहीं थे कि इतनी बड़ी भीड़ इतने अनुशासित तरीके से आगे बढ़ रही थी। मेरा मानना है कि इसके पीछे कुछ ना कुछ साजिश हो सकती है।

सूर्य नमस्कार को लेकर के किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सूर्य सम्पूर्ण विश्व को प्रकाश प्रदान करता है तथा जीवन में प्रकाश लाता है, ऊर्जा प्रदान करता है। सूर्य नमस्कार करने और योगाभ्यास करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। ये सिर्फ सनातन परंपरा नहीं है, यह सार्वभौमिक है और यह पूरे ब्रह्मांड के लिए फायदेमंद है।

पीएम मोदी के ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट पर मंत्री मीणा ने कहा कि आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है, अटैक हो रहे हैं, बीमारियां बढ़ रही हैं। फिट रहने के लिए हमें योगाभ्यास और शारीरिक व्यायाम करना चाहिए।

वहीं मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट का स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट पेश करेंगी। यह एक समावेशी बजट होने की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि समाज के सभी वर्गों का केंद्र सरकार ख्याल रखेगी।

संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति आरक्षण समाप्त करने की बात करने लगे हैं- उपराष्ट्रपति

शनिवार को सुबह 11 बजे संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा, जो लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेगी। इसके साथ ही वह लगातार आठ केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री भी बन गई हैं। पिछला रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *