दिल्ली चुनाव 2025 : रुझानों में भाजपा को बहुमत, ‘आप’ पीछे, एक पर कांग्रेस को बढ़त

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में 70 में से 43 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलती दिखाई दे रही हैं, जबकि 26 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है, वहीं एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा है।

रुझानों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।

इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

भारतीय चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 60.54 प्रतिशत रहा, जिसमें उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में 56.40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। पार्टी आसानी से 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े को छू सकती है और उससे 10-15 सीटें अधिक जीत सकती है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा, इजरायल पर हमले 'कानूनी, वैध'

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *