उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में सतर्कता समिति की बैठक

मीडिया हाउस सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में 17 फरवरी, 2025 को उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में सतर्कता समिति की बैठक की गयी। पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी/सदस्य सचिव, सतर्कता समिति, प्रधानाचार्य, स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधीन संचालित मेडिकल कॉलेज और राजकीय चिकित्सा संस्थानध्अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा शिक्षिकों एवं राजकीय चिकित्सकों द्वारा यदि प्राइवेट प्रेक्टिस की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु शासन की संस्तुति प्रेषित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले की जॉच भ्रमणशील रहकर निरन्तर अनुश्रवण किया जाये, यदि ऐसा कोई प्रकरण पाया जाता है तो विधिक कार्यवाही हेतु समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम व लक्ष्मण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *