यमुना मैया का आशीर्वाद लेकर दिल्ली में अच्छा काम करेंगे : रविंद्र इंद्राज सिंह

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद, रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में मंत्री बने रविंद्र इंद्राज सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यमुना मैया का आशीर्वाद लेकर हम दिल्ली में अच्छा काम करेंगे।

रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दिल्ली की आपदा को निपटाने में यमुना मैया का श्राप लगा था और इस संकट का असर साफ दिखाई दिया। हम सनातनी लोग हैं और यमुना मैया का आशीर्वाद लेकर हम दिल्ली में अच्छा काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार दिल्ली को सुरक्षित, व्यवस्थित और विकासशील बनाएगी।

बता दें कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई, इसके बाद क्रमशः प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण में मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी थी, जबकि तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार थे।

आसियान शिखर सम्मेलन उद्घाटित

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बुधवार शाम हुई बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना गया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि पीएम मोदी ने जो दिल्ली की जनता के लिए विजन दिया है, उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *