तीसरी बार प्रयागराज पहुंचीं प्रीति जिंटा, महाकुंभ को बताया ‘मैजिकल’

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने तीसरी बार संगम में डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि यह मैजिकल होने के साथ थोड़ा दुख पहुंचाने वाला भी था। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां के साथ महाकुंभ गईं। उन्होंने वहां प्रार्थना करने और संगम में डुबकी लगाने की कई तस्वीर शेयर की। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “यह कुंभ मेले में मेरी तीसरी यात्रा थी और यह जादुई, दिल को छू लेने वाला और थोड़ा दुखद भी था। जादुई इसलिए क्योंकि मैं कितनी भी कोशिश करूं, मैं यह नहीं बता सकती कि मुझे कैसा महसूस हुआ। दिल को छू लेने वाला इसलिए क्योंकि मैं अपनी मां के साथ गई थी और यह उनके लिए खास महत्व रखता है।”

इसके बाद उन्होंने बताया कि वह उसी समय दुखी भी क्यों महसूस कर रही थीं। प्रीति ने लिखा, “ दुखद इसलिए क्योंकि मैं जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त होना चाहती थी, लेकिन मुझे जीवन और आसक्ति के द्वंद्व का एहसास हुआ।”

प्रीति ने आगे लिखा, “ क्या मैं अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने प्रियजनों को छोड़ने के लिए तैयार हूं? नहीं! मैं तैयार नहीं हूं। यह बहुत ही भावुक पल होता है, जब आपको यह एहसास होता है कि आसक्ति के तार बहुत मजबूत हैं। चाहे आपकी आसक्ति कुछ भी हो, आखिरकार आपकी आध्यात्मिक यात्रा और आगे की यात्रा अकेले ही होगी।”

व्हाइट हाउस गोलीबारी के बाद Donald Trump बोले- United States Secret Service ने बहादुरी से संभाला हालात

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह महाकुंभ में फिर से क्यों आईं। उन्होंने लिखा, “मैं इस धारणा के साथ वापस आई कि हम आध्यात्मिक अनुभव वाले मनुष्य नहीं हैं, बल्कि आध्यात्मिक प्राणी हैं जो मानवीय अनुभव कर रहे हैं। इसके आगे मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे विश्वास है, मेरी जिज्ञासा निश्चित रूप से उन सभी उत्तरों को ढूंढ लेगी, जिनकी मुझे तलाश है। तब तक हर-हर महादेव।”

24 फरवरी को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर महाकुंभ मेले से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। वह गले में माला और माथे पर टीका लगाए हुए दिखाई दी थीं।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *