संघर्ष के कारण महीनों तक बंद रहने के बाद इजरायल में फिर से खुले स्कूल

यरूसलम, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर इजरायल में लगभग डेढ़ साल बाद स्कूल दोबारा खुले हैं। अक्टूबर 2023 में लेबनान सीमा पर इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद ये स्कूल बंद कर दिए गए थे।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजरायली शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को धीरे-धीरे खोला जाएगा क्योंकि युद्ध के दौरान स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा, कई शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, और बहुत से छात्र अपने परिवारों के साथ देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में चले गए थे।

रविवार को अभिभावकों के लिए जारी एक सूचना में मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2023 में उत्तरी इजरायल के 43 शहरों, कस्बों और गांवों के 195 स्कूलों और किंडरगार्टन के करीब 12,600 छात्रों को उनके परिवारों के साथ निकाला गया था।

मंत्रालय ने कहा कि अब प्रत्येक परिवार यह तय कर सकता है कि वे अपने घर लौटकर बच्चों को फिर से पुराने स्कूल में दाखिला दिलाएं या जहां वे स्थानांतरित हुए थे, वहीं पढ़ाई जारी रखें।

इसके अलावा, सरकार ने स्कूल के बाद की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 50 मिलियन शेकेल (करीब 13.89 मिलियन डॉलर) का बजट जारी किया है। साथ ही, बच्चों की मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए विशेष सहायता और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किए गए हैं ताकि वे इस संघर्ष के प्रभाव से उबर सकें।

इसके अलावा, इजरायल ने गाजा पट्टी में रमजान और यहूदी पर्व पासओवर के दौरान अस्थायी संघर्ष विराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह घोषणा शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई।

‘मेरी कटोरी, मेरा पोषण’ से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, स्वस्थ बचपन की ओर योगी सरकार की बड़ी पहल

रमजान शुक्रवार से शुरू हो चुका है और 30 मार्च तक चलेगा, जबकि यहूदी पर्व पासओवर 12 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।

अमेरिका के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव के अनुसार, बढ़े हुए युद्धविराम के पहले दिन, हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए जीवित और मृत लगभग 59 इजरायली बंधकों में आधे को लौटाया जाएगा।

–आईएएनएस

एएस/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *