रोहतक पुलिस ने 48 घंटे में युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाया : एडीजीपी केके राव

रोहतक, 3 मार्च (आईएएनएस)। रोहतक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर सांपला में झाड़ियों में पड़ी सूटकेस में मिली अज्ञात युवती के शव का मामला सुलझा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

रोहतक रेंज के एडीजीपी केके राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 1 मार्च को रोहतक पुलिस को दिल्ली रोड पर स्थित सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में काले रंग की सूटकेस में एक युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच के दौरान हत्या और सबूत को मिटाने का मामला सामने आया। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। रोहतक पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक रजनीश, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र और पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई नरेंद्र को शामिल किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने 12 घंटे के अंदर युवती के शव की शिनाख्त कर ली। मृतका की पहचान हिमानी, निवासी विजय नगर, रोहतक के रूप में हुई। रविवार (2 मार्च) को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद एसआईटी टीम ने मुंडका, दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ ढिल्लू (30 वर्ष), निवासी गांव खेरपुर, जिला झज्जर के रूप में हुई है। आरोपी की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी की एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है, जो गांव कानौन्दा, जिला झज्जर में स्थित है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जारी किए निर्देश

जांच के दौरान यह सामने आया कि हिमानी रोहतक के विजय नगर स्थित अपने घर पर अकेली रहती थी, जबकि उसका परिवार दिल्ली में रहता है। एक साल पहले आरोपी सचिन की फेसबुक के माध्यम से हिमानी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद, आरोपी समय-समय पर हिमानी के घर आता रहता था और दोनों के बीच सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती रहती थी।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *