नोएडा के बहलोलपुर में झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर राख

नोएडा, 6 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित गांव बहलोलपुर के पास झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई झुग्गियां जल गई हैं।

यह घटना रात 9.40 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। दमकलकर्मी ने आईएएनएस से बताया कि तेज हवा की वजह से आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

इससे पहले नोएडा के सेक्टर 32 में बने हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई थी, जिस पर काबू पाया जा रहा है। धुएं के कारण आसपास की सोसाइटी में रहने वालों की हालत खराब है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों और 75 कर्मचारियों ने लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। यह हॉर्टिकल्चर का वह डंपिंग ग्राउंड है, जहां पर सूखी पत्तियों और कूड़ा फेंका जाता है। इसका एरिया तकरीबन दो किलोमीटर से ज्यादा का है। तेज हवा के चलने के कारण आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

PMFBY 2026: 7 साल बाद फिर लागू होगी पीएम फसल बीमा योजना! 15 नवंबर से किसानों का पंजीयन, जानें पूरा नियम

–आईएएनएस

डीएससी/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *