फिलिपीन के विदेश मंत्री मनालो “भारत” यात्रा पर

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 28ता.लखनऊ-फिलीपीन के विदेश मंत्री एनरिक ए मनालो मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं, जिसमें दोनों देशों के बीच निवेश एवं कारोबार, नौवहन सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ बनाने को लेकर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार मनालो की यात्रा से भारत और फिलिपीन को अपने द्विपक्षीय संबंधों की समग्र समीक्षा करने और अपने सहयोग को अधिक प्रगाढ़ बनाने के रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा। इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और मनालो द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-फिलिपीन संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की 29 जून को सह अध्यक्षता करेंगे।

फिलिपीन के विदेश मंत्री मनालो जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में दोनों पक्ष राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, नौवहन सहयोग, कारोबार एवं निवेश, स्वास्थ्य एवं पर्यटन सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा करेंगे। बयान के अनुसार दोनों पक्ष आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
फिलिपीन के विदेश मंत्री मनालो 42वें सप्रू हाउस व्याख्यान को संबोधित करेंगे। यह फिलिपीन के विदेश सेवा संस्थान और विश्व मामलों की भारतीय परिषद के बीच समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त परियोजना है।(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाएगी बिम्सटेक एक्वाटिक चैंपियनशिप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *