मध्य प्रदेश में सड़क हादसा, टैंकर से टकराए वाहन, सात की मौत

भोपाल, 13 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

बदनावर पुलिस थाना प्रभारी अमित कुशवाह ने आईएएनएस से फोन पर बात करते हुए बताया कि टैंकर गलत दिशा में जा रहा था। उसने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी और फिर उसके पीछे आ रही कार को भी टक्कर मार दी। टैंकर उज्जैन की ओर जा रहा था, जबकि बाकी वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि चार लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया। मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई क्योंकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और कहा जा रहा है कि उसकी मौत हो गई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया और तीनों की हालत गंभीर है। हालांकि, उन्होंने और जानकारी देने से मना कर दिया, क्योंकि पुलिस टीम वाहनों से घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने में लगी थी। अन्य पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार और पिकअप के मलबे में फंसे दो लोगों को बाद में क्रेन की मदद से निकाला गया। उन्होंने यह भी बताया कि टैंकर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किसानों से वार्ता क्यों नहीं हो रही : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सीतामऊ थाना क्षेत्र के मंदसौर के निवासी थे। वे इंदौर से उज्जैन होते हुए मंदसौर लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और मृतकों के शवों को बदनावर सिविल अस्पताल भेजा। सुबह उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पिकअप टैंकर के नीचे फंस गई, जिससे पुलिस के लिए तुरंत पहचान करना मुश्किल हो गया। इसलिए पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल भेजा गया। वहीं, कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ितों की पहचान और फरार टैंकर चालक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *