रूस ने कीव के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, सात लोग घायल

कीव, 23 मार्च (आईएएनएस)। रूस ने कीव के खिलाफ रात में ड्रोन हमला किया, जिसमें कई आवासीय इमारतों को निशाना बनाया गया। इस हमले में सात लोग घायल हो गए।

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमलों में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को घटनास्थल पर ही चिकित्सा उपचार दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, शहर के द्निप्रोव्स्की जिले में दो आवासीय इमारतें आग की चपेट में आ गईं।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि ड्रोन के मलबे से एक इमारत के ऊपरी मंजिलों पर आग लग गई।

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको के अनुसार, उसी जिले में एक दूसरे अपार्टमेंट भवन की 20वीं मंजिल पर भी हमला हुआ। इससे पहले, ड्रोन का मलबा उस क्षेत्र में स्थित एक कैटरिंग फैसिलिटी पर गिरा था।

उन्होंने बताया कि ड्रोन के टुकड़े पोडिल्स्की जिले में दो ऊंची इमारतों पर भी गिरे, जिससे दोनों स्थानों पर आग लग गई। आपातकालीन सेवाओं को हमले वाली जगहों पर भेज दिया गया है। हताहतों और नुकसान की पूरी जानकारी अभी भी अपडेट की जा रही है।

तैमूर तकाचेंको ने बताया कि शहर के अन्य जिलों में ड्रोन के मलबे के कारण आग लग गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। द्निप्रोव्स्की जिले के एक खुले क्षेत्र में आग लग गई, जबकि शेवचेन्कीव्स्की जिले में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

क्लिट्स्को ने बताया कि होलोसिव्स्की जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में भी मलबा गिरा।

ऊना के ब्रह्मोती में ब्रह्मा जी ने डाली थीं आहुतियां, बैसाखी पर स्नान करने से धुलते हैं पाप

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रात भर राजधानी में कई विस्फोट हुए, जबकि शहर में वायु रक्षा इकाइयां सक्रिय रहीं।

यह हमला रूस और यूक्रेन में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों पर 30 दिन के युद्धविराम के एक हफ्ते से भी कम समय में हुआ है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद क्रेमलिन ने 18 मार्च को युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन इससे मॉस्को के यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमले रुके नहीं हैं।

तकाचेंको ने कहा, “आज, रूसी एक बार फिर अपनी ‘शांति की इच्छा’ प्रदर्शित कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *