कर्नाटक: तुमकुर में पुलिस ने दो गांजा तस्कर पकड़े

तुमकुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक में तुमकुर जिला पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे गांजा बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मैसूर के राकेश और मांड्या जिले के हर्ष पीजे शामिल हैं। तस्कर गांजा को तुमकुर शहर के गार्डन रोड और टूडा लेआउट इलाकों में बेचने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने तस्करों से 17 किलो 89 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस गांजे की कीमत 13 लाख 60 हजार रुपये है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि पिछले शुक्रवार को कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस के एक ‘खोजी कुत्ते’ ने सात किलोग्राम गांजे के छिपे हुए स्टॉक का पता लगाने में अहम योगदान दिया था। यह अवैध गांजा औरद तहसील के विजयनगर टांडा इलाके में छिपाया गया था। आरोपियों ने इसे घास और मिट्टी की परत के नीचे दबाकर रखा था, ताकि इसे गैरकानूनी तरीके से बेचा जा सके।

अधिकारियों ने गांजा जब्त करने के बाद संतपुर पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी प्रदीप गुंटी ने ‘खोजी कुत्ते’ के योगदान की तारीफ की थी और मादक पदार्थों की तस्करी से लड़ने में प्रशिक्षित श्वान इकाइयों के महत्व पर बल दिया था।

गौरतलब है कि हाल ही में केरल पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने कोच्चि में कलामास्सेरी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद किया था। कोच्चि डीसीपी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।

संजय पाठक का जनादेश पर बड़ा बयान, ‘जनता से पूछूंगा MLA बने रहना चाहिए या नहीं

एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि छात्रों ने हॉस्टल में आयोजित होने वाले होली उत्सव के दौरान बेचने के लिए यह गांजा जमा किया था। जब हम हॉस्टल के कमरे में दाखिल हुए, तो छात्र बैठे हुए थे और बेचने के लिए बहुत छोटे पैकेट में गांजा पैक कर रहे थे। गांजे को दो कमरों से बरामद किया गया था। मौके पर तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया था।

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *