इजरायली सेना ने गाजा में अभियान का किया विस्तार, रक्षा मंत्री का ऐलान

तेल अवीव, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को घोषणा की कि सेना गाजा में हमास के खिलाफ अपने अभियान का विस्तार कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दक्षिणी गाजा पट्टी में रात भर व्यापक हमलों के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त डिवीजनों को तैनात किया।

काट्ज ने कहा कि सैनिक ‘आतंकवादियों से क्षेत्रों को साफ करने के लिए आगे बढ़ेंगे, व्यापक क्षेत्र पर कब्जा करेंगे, जिसे इजरायल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जाएगा।’

मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मैं आईडीएफ सैनिकों की सफलता की कामना करता हूं जो बंधक लोगों की वापसी और हमास की हार के लिए गाजा में बहादुरी और ताकत से लड़ रहे हैं। ऑपरेशन ‘स्ट्रेंथ एंड स्वॉर्ड’ का लक्ष्य, सबसे पहले हमास के इनकार के बावजूद सभी बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बढ़ाना है।”

पोस्ट में कहा गया, “आज सुबह अभियान का विस्तार करने से हमास के हत्यारों और गाजा की जनता पर दबाव बढ़ेगा तथा हम सभी के लिए पवित्र और महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति में तेजी आएगी।”

इससे पहले इजरायल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि हमास युद्ध के लिए दबाव बनाना जारी रखे हुए है, साथ ही बंधकों को रिहा करने से भी इनकार कर रहा है।

विदेश मंत्री गिदोन सा’र ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “हमास युद्ध को फिर से शुरू करने के लिए दबाव बनाना जारी रखे हुए है, हमारे बंधकों को रिहा करने और निरस्त्रीकरण से इनकार कर रहा है।”

चुनाव आयोग का कांग्रेस को जवाब, कहा- आपका आरोप बेबुनियाद

इजरायली सेना ने 18 मार्च को गाजा में हमले फिर से शुरू किए, जिससे 19 जनवरी को हमास के साथ शुरू हुआ संघर्ष विराम समझौता प्रभावी रूप से समाप्त हो गया।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था, “हमने हमले को फिर से शुरू किया, क्योंकि हमास ने संघर्ष विराम समझौते के शुरुआती चरण को बढ़ाने के प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था।”

–आईएएनएस

एमके/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *