पटना में जदयू के 'भीम संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री और विधायक

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

अशोक चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों को “तहे दिल से बधाई और धन्यवाद” दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने अपार प्यार और समर्थन दिखाया। इसी तरह हमें राज्य में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मजबूत करने और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करते रहना है।”

‘भीम संवाद’ पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर की जयंती है और इसकी पूर्व संध्या पर जदयू ने श्रद्धांजलि देने के लिए अशोक चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को आमंत्रित किया गया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को संबोधित किया।

बिहार सरकार में मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि बी.आर. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए। उन्होंने एक ऐसा संविधान बनाया, जिसने दुनिया भर में एक अनूठा संदेश दिया, समाज के हर वर्ग को समानता प्रदान की और देश के सभी समुदायों के बीच भाईचारे को मजबूत किया।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि साल 2005 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों और विजन के अनुरूप राज्य को आकार देने का काम किया है। नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए लगातार काम किया है।

PNG Drive 3.0 का आगाज, अब हर दिन मिलेंगे 20,000 नए गैस कनेक्शन

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *