कुणाड़ी देवी धाम मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की पूजा-अर्चना

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज सुदूर क्षेत्र के कुणाड़ी गांव में स्थित  श्री कुणाड़ी देवी धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर, मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा भी लिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर में देख लोग पुजारी के साथ ही उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा भी मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा,आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *