बाल गृह बालिका का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह ने आज बाल गृह बालिका राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल गृह बालिका में आवासित बालिकाओं से सीधा संवाद कर संस्था द्वारा द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिये, इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्था अधीक्षिका को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्था में आवासित बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराया जाये और निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जाये, आवासित बालिकाओं की काउंसिलिंग भी समय-समय पर की जाये, जो बालिका घर जाने के इच्छुक हैं, उन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभिभावक से संवाद कर उन्हंे घर भेजने की कार्यवाही भी की जाये, संरक्षण अधिकारी द्वारा नियमित रूप से बाल गृह बालिका केन्द्र का निरीक्षण किया जाये और उससे सम्बन्धित रिपोर्ट प्रेषित किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने बालिका केन्द्र के उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण में काउंसलर रीना सिंह, अनुपस्थित थे, जिनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती देवी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल गृह बालिक के अधीक्षिका नीलम सिंह, बाल कल्याण अधिकारी रिन्कू यादव, अर्थ चिकित्सक कविता चतुर्वेदी भी मौके पर उपस्थित रहें।

ओबरा नगर पंचायत-सभासदों ने नगर अध्यक्षा और उनके प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *