प्रेस क्लब द्वारा इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी डाला सोनभद्र- आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला के मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन उत्सवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रेस क्लब डाला द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर, विशिष्ट अतिथि एच.आर.हेड संजीव राजपूत, एडमिन हेड बन्ने सिंह राठौर रहे। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों समेत प्रत्येक कक्षा के एक- एक मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों ने मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर छात्रों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह प्रशंसनीय है। इस वर्ष विद्यालय का एक छात्र आईआईटी की परीक्षा को प्रथम प्रयास में सफलता हासिल किया, जो हम लोगों के लिए गौरव का विषय है। सनोज तिवारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सम्मान समारोह, मेडिकल कैंप, ठंड के समय में जरुरतमंद लोगों में कंबल, पौध रोपण समेत अन्य प्रशंसनीय कार्यो का आयोजन किया जाता है और आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डा ए के गुप्ता, लल्लू प्रसाद निषाद, डा.योगेश कृष्ण, राजकिशोर गुप्ता, राजवंश चौबे, ईश्वर जायसवाल, नीरज पाठक, गिरीश तिवारी, संजय केशरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.सी.पांडेय, अध्यापक अध्यापिकाएं आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अंशु सिंह एवं पत्रकार जगदीश तिवारी ने किया।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से जन-जन का हो रहा है विकास- सूर्य प्रताप शाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *