चोपन-सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है

कृपा शंकर पांडेय,चोपन (सोनभद्र) क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तटीय इलाकों में स्तिथि चिंताजनक बनी हुई हैं। नदी का पानी अब धिरे धिरे किनारे के रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं। इसी बीच, नदी के किनारे स्थित रेलवे मोटर रूम में पानी भर गया है, जिससे रेलवे कालोनियों में पानी सप्लाई बाधित हो सकती है रेलवे कर्मचारी मोटर रुम से मोटर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं बताया कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो पानी सप्लाई बाधित हो सकती है वहीं नदी के जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली मौके पर पहुंचे और नदी किनारे बसे लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस संबंध में जलनिगम के कुशल कार्य सहायक रामनरेश ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। समाचार लिखे जाने तक नदी का गेज 171.580 मीटर दर्ज किया गया है। प्रशासन द्वारा जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार राहत व बचाव कार्यों की तैयारी की भी जा रही है। नगर पंचायत ने भी तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।स्थिति गंभीर बनी हुई है, ऐसे में आमजन से अपील है कि अनावश्यक रूप से नदी के पास जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करें।

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव से संबंधित एकदिवसीय धरना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *