इंजीनियरिंग कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सिंगापुर यूनिवर्सिटी में भ्रमण हेतु मिलेगा मौका-मंत्री

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र –मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने आज राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सोनभद्र में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किये, संवाद के दौरान मंत्री ने कहा कि मीरजापुर इंजीनियरिंग कालेज के जो भी छात्र-छात्राएं सोनभद्र इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययनरत हैं, उन्हें 30 जुलाई,2025 के बाद राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मीरजापुर में ही पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा,

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सिंगापुर यूनिवर्सिटी में भ्रमण हेतु ले जाया जायेगा, उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड के छात्र-छात्राओं को भ्रमण हेतु नोएडा डेटा सेन्टर पर ले जाया जायेगा, इसी प्रकार से इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रानिक्स भेल कम्पनी झांसी में भी ले जाया जायेगा, उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर प्लेसमेन्ट मिले, इसके लिए भी सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहें हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण कर कोर्स को कम्पलीट करें, जिससे कि आगे चलकर उन्हें बेहतर प्लेसमेन्ट मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राआंें को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु अच्छे और होनहार शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य भी कर रही है। अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, तहसीलदार सदर अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष अपना दल एस सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्मदिवस बडे ही हर्ष के साथ मनाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *