अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,के कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बाहरी गुंडों द्वारा हमला,पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बर लाठीचार्ज व विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन सहित अनियमितता से युक्त विश्वविद्यालय पर कार्यवाही की मांग को ले कर आज ABVP का प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन, वही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर की गई टिप्पणी जिसमे छात्रों पर लाठी चार्ज के मामले को सही बताना और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ को गुंडा कहे जाने के विरोध मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के कार्यकर्ताओ ने पुतला फुंक कर विरोध प्रदर्शन किया आंदोलन का नेतृत्व विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने किया और बताया की यदि छात्रों की अस्मिता और विद्यार्थी परिषद जैसे शैक्षणिक परिवार की परिकल्पना करने वाले छात्र संगठन पर इस प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नही होगी ओम प्रकाश राजभर सामूहिक रूप से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ से माफी मांगे और भविष्य मे ऐसी किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करे और मुख्यमंत्री जी से भी यह मांग है की ऐसी कुंठित मानसिकता रखने वाले मंत्री को तत्काल सरकार से बर्खास्त करें। इस दौरान विभाग संयोजक सौरभ सिंह,मृगांक दुबे प्रान्त कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक ललितेश मिश्रा प्रदेश संयोजक जनजाति कार्य मनमोहन निषाद, पूर्व जिला संयोजक सौरभ चतुर्वेदी, मृगांक दुबे, राहुल जालान अमन सिंह, कुँवर चतुर्वेदी, विकास चौबे मनीष पटेल, प्रिंस पटेल, आशुतोष मोदनवाल, हर्ष, केतन, सत्यम, आयुष, शशांक, देवी प्रसाद, राज सिंह, आयुष राज केशरी आदि मौजूद रहें।










