मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 209 चालान, ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर की गई प्रभावी कार्यवाही

Media House सोनभद्र- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर कुल 209 चालान किए गए

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *